ग्राम सेवक संघ का जिला अधिवेशन आज
अलवर| राजस्थानग्राम सेवक संघ की जिला इकाई का अधिवेशन और शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होटल स्वरूप विलास में होगा। संघ जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह बबेली के अनुसार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हेमसिंह भडाना होंगे, अध्यक्षता जिला प्रमुख साफिया खां करेंगी। सभी विधायकों को बतौर अति विशिष्ट अतिथि और डीएम, एसपी, सीईओ को बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित किया गया है।