युवती के शव की शिनाख्त नहीं
बहरोड़. हमीदपुररोड पर मिले युवती के अधजले शव की अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी है। शुक्रवार को हमीदपुर रोड पर सड़क किनारे एक युवती का अधजला शव मिला था। शव को पहचान के लिए राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार को कई जगहों से लोग आए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव का रविवार को मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।