पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम कार्ड बदल 25 हजार ठगे

एटीएम कार्ड बदल 25 हजार ठगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटे का है एटीएम कार्ड

एटीएम कार्ड बदल रुपए निकाल कर ठगी का एक और मामला सामने आया है। ठगों ने पहले एटीएम को खराब बताया फिर कार्ड बदलकर ठगी को अंजाम दिया। पीड़ित ने एटीएम से रुपए निकलने की शिकायत थाने में दी है। गांव गादोज निवासी सभाचंद यादव ने बताया कि उसकी पुत्री किरण यादव उसका चचेरा भाई सोनू सामान खरीदने एटीएम से रुपए निकालने के लिए बहरोड़ आए। दोनों ने आईसीआईसीआई बैंक स्थित एटीएम से दस हजार रुपए निकाले। जहां एटीएम कक्ष में मौजूद दो युवकों ने एटीएम का पासवर्ड देख लिया। किरण सोनू को एटीएम खराब बताया और कई लोगों की कम राशि निकलने की बात कही। युवकों ने दोनों बातों में लगाकर एटीएम कार्ड बदल लिया तथा दोनों के जाने के बाद 25 हजार रुपए निकाल लिए। रुपए निकालने की जानकारी मोबाइल पर आए मैसेज से मिली। मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया तथा बैंक अधिकारियों से जानकारी कर सीसीटीवी फुटेज मांगी।

सभाचंद यादव ने बताया कि सीआरपीएफ में नौकर बेटे प्रदीप यादव का खाता एसबीआई में है तथा घर पर रुपयों की जरूरत के लिए उसने अपना एटीएम कार्ड छोड़ रखा था। उसके कहने पर किरण रुपए निकालने आई थी, लेकिन बातों को चक्कर में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी का शिकार हो गई।

^सभी एटीएम पर सुरक्षा कर्मी लगा रखें है। यहां भी सुरक्षा कर्मी है जो एटीएम बैंक के गेट पर रहता है। सुरक्षाकर्मी कहीं इधर-उधर चला गया होगा। जिससे एक साथ लोग घुस गए। सोमवार को सीसीटीवी फुटेज निकालकर दे दी जाएगी। संजययादव, बैंकमेनेजर, आईसीआईसीआई

बहरोड़. बैंक के सामने खड़े पीड़ित।