पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षा से देश का विकास संभव

शिक्षा से देश का विकास संभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़.सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।

बहरोड़ औद्योगिक क्षेत्र स्थित संत जेवियर स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर बैंच के न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा अमूल्य धन है। शिक्षा से ज्ञान, समाज देश का विकास संभव है। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी, गुजराती, मराठी परिवेश में सजधज कर कार्यक्रम प्रस्तुत किए प्राचार्य फादर जेवियर ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसीजेएम सुनील कुमार यादव, एसडीएम विनय कुमार नगायच, थानाधिकारी वीरेंद्र पाल सिंह, हुकमचंद शर्मा, सोतानाला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष मलिक, एबीईईओ मंजीत सिंह यादव, प्रो. हरीप्रसाद अग्रवाल, अनिल शर्मा, स्कूल मैनेजर फादर दयाल, ब्रदर अरूण, सुनील भारद्वाज, राकेश यादव, हेमंत डोकवाल, जोसफ कुरियन, उत्तम कुमार, रिचा शर्मा, सीमा परमार, पूनम यादव, मधुलिका शर्मा मौजूद रहे।