पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी से बरामद किए 15 मोबाइल

आरोपी से बरामद किए 15 मोबाइल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| मोबाइलचोरी के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी से अरावली विहार पुलिस ने 15 मोबाइल और 28 सौ रुपए की नकदी बरामद की है। आरोपी ने चोरी के मोबाइल और नकदी अपने कंप्यूटर के सीपीयू में छुपाकर रखे हुए थे। एसएचओ मुकेश कानूनगो के अनुसार जनता कालोनी मूंगसका निवासी आरोपी हरी सिंह पुत्र देवीराम दो वर्ष पूर्व आर.आर कॉलेज का विद्यार्थी था। उस समय एक परीक्षा के समय परीक्षार्थियों के मोबाइल उसके बैग में रखे गए थे, बाद में वह बैग लेकर चला गया था। इसकी किसी ने पूछताछ भी नहीं की। तभी से उसे मोबाइल चोरी का चस्का लग गया और 6 दिसंबर को आर आर कॉलेज में खड़ी स्कूटियों के लॉक तोड़कर 9 मोबाइल और तीन हजार रुपए भी उड़ा लिए। आरोपी ने आर आर कॉलेज से ही मई 2014 में भी अपने साथी अंकित के साथ ऐसी ही एक और वारदात करना कबूला है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।