पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 लीटर दूध देने वाली भैंस प्रथम

11 लीटर दूध देने वाली भैंस प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटकासिम | मेवलीमें अनुसूचित जाति विशिष्ट संघटक योजनांतर्गत तीन दिवसीय पाड़ी, बछड़ी एवं गाय-भैंस दुग्ध उत्पादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में दुग्ध उत्पादन भैंस के वर्ग में प्रथम पुरस्कार मेवली निवासी निरंजन पुत्र रामचंद की भैंस ने साढ़े 11 लीटर दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार के लिए किशन सिंह एवं धर्मवीर की भैंस रही। एक वर्षीय उन्नत नस्ल की पाड़ी में प्रथम पुरस्कार रमेश पुत्र नत्थूराम, द्वितीय पुरस्कार धर्मवीर एवं तृतीय पुरस्कार रामजस को दिया गया। इसी तरह एक वर्षीय उन्नत नस्ल संकर बछड़ी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार किरोड़ीलाल एवं द्वितीय पुरस्कार फत्ताराम को दिया गया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग अलवर से उपनिदेशक डा. आर के सक्सेना ने शिविर में मौजूद ग्रामीणों को पशुपालन संबंधी जानकारी प्रदान की एवं पशुपालक गोष्टी का आयोजन शिविर प्रभारी डा. राजेंद्र प्रसाद चेतीवाल ने पशुओं में मौसम अनुसार रखरखाव, खानपान के संबंध में जानकारी प्रदान की। शिविर में डा. उदयसिंह चौधरी, डा. सूबेसिंह एवं डा. चरण सिंह ने भी उन्नत नस्ल के पशुओं की पशुपालकों को जानकारी दी। इस अवसर पर गोरक्षक चतुर्भुज शर्मा, बाबूलाल चौधरी, प्रकाश, मनोज आदि ग्रामीण मौजूद थे।