- Hindi News
- ग्राम विकास समिति ने उठाया सफाई अभियान का बीड़ा
ग्राम विकास समिति ने उठाया सफाई अभियान का बीड़ा
कोटकासिम | गांवमतलवास में शनिवार को ग्राम विकास समिति ने सफाई अभियान चलाया। इसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। ग्रामीण महिलाओं ने सफाई अभियान में पुरुषों के बराबर मेहनत करके गांव के मुख्य रास्ते को साफ सुधरा किया। वहीं रास्ते से निकलने वाले कूड़े को को भी ट्रैक्टरों में भरकर दूर डाला गया।
ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि सफाई अभियान के बाद ग्रामीणों के सहयोग रास्ते के दोनों तरफ नाली निर्माण किया जाएगा। सफाई अभियान में भाग लेने वाले ग्राम विकास समिति के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पंच, बिल्लू पहलवान, एडवोकेट रणवीर यादव, कप्तान, रामकुवार , डा़ं. गणेशी, राकेश, भगवाना राम, संतोष, सरोज, केलादेवी, मुन्नी, रामकली, विद्या, सरबती, रुक्मणी आदि महिला पुरुष शामिल हुए।