रास्ते एवं नालियों की सफाई
उपखंडक्षेत्र के ग्राम पंचायत बल्लूवास के ग्राम आमोठ गोलाहेड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ एवं निर्मल भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत बल्लूवास सरपंच रामपाल यादव के नेतृत्व में पंचों ग्रामीणों ने रास्ते एवं नालियों की सफाई की। सरपंच रामपाल यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ एवं निर्मल भारत अभियान के तहत ग्राम गोलाहेड़ा आमोठ में ग्रामीणों पंचायत के पंचों को स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई एवं पंचों ग्रामीणों ने ग्राम के गलियों नालियों की सफाई की। इस अवसर पर उपसरपंच अजीत सिंह, पंचगण बद्रीप्रसाद, मंजूदेवी, अमरजीत, किसनी देवी, मोहन लाल, रामफल, मामचंद, सुनीता देवी, जीतराम, बिमला देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी सहित सभी ग्रामवासियों ने भाग लिया।