पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रधानों में सबसे बड़ी जीत

प्रधानों में सबसे बड़ी जीत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंडावर

मुंडावर| मुंडावरपंचायत समिति में भाजपा की सीमा यादव प्रधान चुनी गई है। सीमा यादव ने 19 मत लेकर कांग्रेस के गंगाराम पटेल को 15 मतों से हरा दिया। कांग्रेस के गंगाराम पटेल को मात्र चार मत मिले। चुनाव में कांग्रेस के पांच प्रत्याशी जीत कर आए थे। पंचायत समिति क्षेत्र मे कुल 25 वार्ड हैं। प्रधान के लिए शनिवार को हुए मतदान में 24 सदस्यों ने मतदान किया। वार्ड 5 से जीते निर्दलीय कर्ण सिंह वोट डालने नहीं आए। इनमें भाजपा को 19 मत मिले तथा कांग्रेस को 4 मत मिले। एक वोट रिजेक्ट हो गया। भाजपा की बाड़ाबंदी में से दोपहर करीब 3.40 बजे 17 उम्मीदवार एक साथ वोट डालने आए और वोट डालकर चले गए। इसके बाद दो निर्दलीय पांच कांग्रेस के उम्मीदवार वोट डालने आए। पांच बजे मतों की गिनती के समय भाजपा को 17 की बजाए 19 वोट मिले। गांव गढ़ी निवासी सीमा यादव ने वार्ड नंबर 22 से चुनाव लड़ा था।