- Hindi News
- व्हाट्स एप पर शिकायत विभाग ने की कार्रवाई
व्हाट्स एप पर शिकायत विभाग ने की कार्रवाई
अलवर | व्हाट्सएप पर गैस रिफिलिंग की शिकायत पर रसद विभाग ने मिठाई के गोदाम में कार्रवाई कर तीन सिलेंडर सीज किए। यहां घरेलू से कॉमर्शियल सिलेंडर में गैस रिफिलिंग की जा रही थी। रसद विभाग के निरीक्षक विनोद जुनेजा ने बताया कि उन्हें रोड नंबर दो स्थित जोधपुर स्वीट होम के मिठाई गोदाम में गैस रिफिलिंग का व्हाट्स एप मैसेज मिला। उन्होंने टीम के साथ स्वर्ग रोड स्थित मिठाई के गोदाम में पहुंचकर कार्रवाई की।