30 लाख तक का मिलेगा लोन
अल्पसंख्यकविभाग की ओर से अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को अब 30 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। अभी तक 5 लाख रुपए तक का लोन देने का प्रावधान था। क्रेडिट टू योजना के तहत अल्प संख्यक वर्ग के 6 लाख रुपए तक वार्षिक आय के लोगों को यह सुविधा मिलेगी। इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारी भी लोन ले सकेंगे। इससे पहले यह लोन सरकारी कर्मचारी नहीं ले सकते थे। बेरोजगारों को लघु उद्योग व्यावसायिक कार्य के लिए विद्यार्थियों को शैक्षिक लोन दिया जाता है।
महिलाओं को दो प्रतिशत ब्याज का फायदा
पुरुषके मुकाबले महिला को लोन लेने पर दो प्रतिशत ब्याज कम देना पड़ेगा। पुरुषों को व्यावसायिक लोन 8 प्रतिशत महिला को 6 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलेगा। इससे पहले दोनों के लिए समान ब्याजदर 6 प्रतिशत थी।
अभीतक इन्हें मिलता था लोन
अभीतक व्यावसायिक लोन 18 से 53 वर्ष तक के अल्पसंख्यक वर्ग के बेरोजगारों को 50 हजार से 5 लाख रुपए तक का लोन दिया जाता था। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले जिनकी वार्षिक 83 हजार और शहरी क्षेत्र में रहने वाले जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 3 हजार होती थी, उन्हें लोन दिया जाता था। शैक्षिक लोन का अलग प्रावधान है।
^अल्प संख्यक विभाग की क्रेडिट टू योजना के तहत 30 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। सरकारी कर्मचारी भी लोन लेने के पात्र होंगे। -मुंशीखान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, अलवर।