स्वाइन फ्लू का खौफ एक संदिग्ध की मौत
अलवर. राजीव गांधी अस्पताल में रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लगी रोगियों की कतार।
भास्कर न्यूज | अलवर
राजीवगांधी अस्पताल में स्वाइन फ्लू आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रहे रोगी की रविवार रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। डॉक्टर ने इसे स्वाइन फ्लू मानकर तो भर्ती किया और टेमीफ्लू भी दी गई, लेकिन सैंपल नहीं लेने के कारण उसकी जांच नहीं हो सकी है।
रविवार शाम को राजगढ़ निवासी दीनदयाल (25) पुत्र रामकिशोर सैनी को परिजन राजीव गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे स्वाइन फ्लू का संदिग्ध रोगी मानकर वार्ड में भर्ती कर दिया। उसे टेमीफ्लू भी दी गई, लेकिन भर्ती होने के बावजूद रोगी का सैंपल नहीं लिया गया। रात को तबीयत बिगड़ने पर उसे जयपुर रैफर कर दिया गया, लेकिन जयपुर जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन स्वाइन फ्लू से ही मौत मान रहे हैं। स्वाइन फ्लू संदिग्ध का सैंपल नहीं लेने और परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम नहीं कराने के कारण उसके रोगी की पुष्टि नहीं हो सकी है।
भूलगए 24 घंटे सैंपल कलेक्शन के निर्देश
निदेशालयकी ओर से स्वाइन फ्लू के संदिग्ध रोगियों के 24 घंटे सैंपल कलेक्शन के निर्देश दिए गए थे। अस्पताल प्रशासन इस निर्देश को भूल गया। यहां रात और दिन में भर्ती रोगियों की सैंपलिंग सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक ही की जाती है। सोमवार को भी दीनदयाल का सैंपल नहीं लेने का भी यही कारण रहा।