पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल में चोरी का प्रयास चौथी बार टूटा ताला

स्कूल में चोरी का प्रयास चौथी बार टूटा ताला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़ीसवाईराम. चोरों ने तोड़ी कंुदी।

गढ़ीसवाईराम| कस्बेमें पिछले तीन माह से ताला टूटने की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। कस्बे के सीनियर हायर सैकंडरी विद्यालय में रविवार रात चोरों ने एक बार फिर परीक्षा रिकार्ड रूम का ताला कुंदी तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इससे पहले तीन बार इसी विद्यालय में ताला तोड़कर चोरी का असफल प्रयास हाे चुका है। बीते तीन माह में कस्बे में एक ज्वैलरी की दुकान दो बार पोस्ट आफिस की दीवार में छेद कर चोरी का प्रयास कर चुके हैं, लेकिन तीनों जगह ही चोर असफल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य बाबूलाल योगी ने बताया की विद्यालय के पिछवाड़े से मात्र 40 मीटर की दूरी पर शराब का ठेका होने से शराबी आए दिन यहां उत्पात मचाते हैं तथा शाम को चार दीवारी कूदकर विद्यालय परिसर में आकर शराब पीते है। इस संबंध में कई बार जिला कलेक्टर, एसपी सीओ राजगढ़ को लिखित रूप में शिकायत भेज चुके हैं, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, चौकी इंचार्ज रमेश चंद मीणा से इस संबंध में जानकारी चाही तो बताया की जाप्ते के अभाव में प्रभावी गश्त भी नहीं हो पाती है। कागजों में यहां पर एक चार का जाप्ता है, लेकिन दो सिपाहियों की जगह खाली हाेने से जाप्ते का अभाव हमेशा खलता है।