पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम्मेलन में पानी की समस्या पर चर्चा

सम्मेलन में पानी की समस्या पर चर्चा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोविंदगढ़| भारतीयकम्युनिस्ट पार्टी की गोविंदगढ़ तहसील शाखा का सम्मेलन पूर्व जिला पार्षद मा. शिवनारायण की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में कृषि के लिए पानी की समस्या पर चर्चा की गई तथा जिले में चंबल नदी का पानी लाने की सरकार से मांग की गई। इसमें 14 फरवरी को अलवर में आयोजित होने वाले 20वें जिला सम्मेलन में भाग लेने के लिए 9 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल का चयन किया गया। इसमें शिवनारायण, गोविंदराम, जयमलसिंह, पुरुषोत्तम राज, रामशरण, चिम्मनलाल , श्रीनिवास, हेमलता एवं बबलीदेवी शामिल हैं। सम्मेलन में आगामी सम्मेलन तक के लिए पुरुषोत्तम राज तहसील सचिव, चिम्मनलाल उपसचिव, जयमलसिंह कोषाध्यक्ष तथा शिवनारायण, गोविंदराम, रामशरण, किशोरी लाल, राजेश शर्मा, खंडूराम, श्रीनिवास को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।