- Hindi News
- सीएचसी पीएचसी प्रभारियों को पाबंद करें सीएमएचओ
सीएचसी पीएचसी प्रभारियों को पाबंद करें सीएमएचओ
अलवर| जिलाकलेक्टर एमपी स्वामी ने एएनएम से स्वाइन फ्लू की रिपोर्टिंग के लिए सीएचसी पीएचसी प्रभारियों को पाबंद करने के निर्देश सीएमएचओ को दिए है।
जिला कलेक्टर एमपी स्वामी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बिजली, पानी एवं मौसमी बीमारियों की समीक्षा बैठक में लापरवाह एवं अनुपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पीएमओ को टेमीफ्लू के साथ अन्य दवाओं की अस्पताल में उपलब्धता रखने और ओपीडी में संदिग्ध रोगी की तुरंत जांच कराने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को अलग-अलग टीम बनाकर रात में रैन बसेरों की व्यवस्था की जांच कराने और खराब रोड लाइट को शीघ्र सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद को तहसीलदार अलवर और रसद विभाग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से पॉलीथिन विक्रेताओं और उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कर दोषियों के खिलाफ इस्तगासा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
सर्वेकर सुधारें हैंडपंप
जिलाकलेक्टर ने जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता को िजले में सर्वे कराकर खराब हैंडपंपों को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश दिए।