पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी स्कूलों में आज से देंगे कीड़े मारने की दवा

सरकारी स्कूलों में आज से देंगे कीड़े मारने की दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | जिलेमें दस से तेरह फरवरी तक राष्ट्रीय डी वार्मिंग डे मनाया जाएगा। चिकित्सा विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार दोपहर एक बजे जिला कलक्टर एमपी स्वामी स्थानीय मोर सराय उच्च माध्यमिक स्कूल में करेंगे। कार्यक्रम में एक से 19 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी।

लक्ष्मणगढ़|पंचायतसमिति सभागार में बीसीएमएचओ डा. गजराज सिंह ने एएनएम, एलएचवी आशा सुपरवाइजर्स की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कृमि नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि दवा से पेट के रोगों के रोकथाम में मदद मिलेगी।

थानागाजी|सीएचसीमें क्षेत्र के अंदर विद्यालयों में होने वाले कर्मी दिवस पर शिक्षकों के प्रशिक्षण का कार्यक्रम किया गया। डाॅ . अमित गुप्ता ने क्षेत्र के करीब सौ शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया।