पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क के किनारे शव मिलने से सनसनी

सड़क के किनारे शव मिलने से सनसनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके गांव पाटन अहीर में बीबीरानी-हरसौली सड़क के किनारे हैड़पंप के पास अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सोमवार को सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा और कोटकासिम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा शव को शिनाख्त के लिए कोटकासिम के राजकीय अस्पताल की मोर्छरी में रखवा दिया है। हालांकि दिन में मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर हल्की चोट के निशान भी पाए गए हैं। मृतक का कद करीब 6 फुट, रंग गौरा इकहरा बदन है। कुर्ता पजामा पहने हुए उम्र करीब 55 वर्ष है।