इलाज के दौरान श्रमिक की मौत
बहरोड़ | हाईवेपर गूंती गांव के पास रविवार रात सड़क पार करते समय वाहन की टक्कर से श्रमिक घायल हो गया, जिसकी सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गांव शेरपुर निवासी लालाराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भतीजा विक्रम पुत्र रामचंद्र रविवार रात्रि को गलोब्स फैक्ट्री से कार्य कर घर वापस रहा था। हाईवे क्रासिंग के दौरान वाहन की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गया। जिसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करना बताया।