पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वॉलीबाल शूटिंग में मोदीपुर विजेता मामड़िया उपविजेता

वॉलीबाल शूटिंग में मोदीपुर विजेता मामड़िया उपविजेता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माजरीकलां | डवानीगांव में नवयुवक मंडल ग्रामीणों की ओर से आयोजित दो दिवसीय बाबा शीतलनाथ वॉलीबाल शूटिंग प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में मोदीपुर की टीम विजेता मामडिय़ा की टीम उपविजेता रही। अतिथियों ने विजेता उपविजेताओं को पुरस्कार स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

डवानी गांव में नवयुवक मंडल ग्रामीणों की ओर से आयोजित दो दिवसीय बाबा शीतलनाथ वॉलीबाल शूटिंग प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। इस अवसर पर समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि सांवतराम थानेदार अध्यक्षता रामसिंह मास्टर ने की। मंच संचालन अनिल मास्टर ने किया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे रामसिंह मास्टर ने बताया कि प्रतियोगिता में 17 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच मोदीपुर मामडिय़ा की टीमों के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मोदीपुर ने मामडिय़ा को 21-18 के अंतर से हराया। मुख्य अतिथि सांवतराम थानेदार ने विजेता टीम को 8100 रुपए उपविजेता टीम को 6100 रुपए तथा तृतीय स्थान पर रही दादरी की टीम को 1100 रुपए का नकद पुरस्कार सहित स्मृति चिन्ह भेंट किया। बेस्ट प्लेयर पुरस्कार दादरी टीम के खिलाड़ी जितेंद्र को दिया गया। इस अवसर पर कृष्ण ठेकेदार, वेदप्रकाश, हंसराज, रतिराम, मनोज, सावंत सिंह, सीताराम, मंगतूराम, युवराज, प्रदीप, रवि, अमित, राज बहादुर मौजूद थे।

विजेताओं को पुरस्कृत करते अतिथि।