बारह दिवसीय स्नेह शिविर का शुभारंभ
माजरीकलां |समेकित बालविकास विभाग की ओर से सुपोषण अभियान के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर लगाए जाने वाले बारह दिवसीय स्नेह शिविर सोमवार से शुरू हो गए। जानकारी के अनुसार जीवन के आरंभ के 6 वर्ष तक अल्प पोषण के विषय को ध्यान में रखते हुए जिसका पूरे जीवन के विकास और प्रगति पर प्रतिकूल असर पड़ता है। समेकित बाल विकास विभाग मिशन के अंतर्गत हल्के और अत्यधिक अवषोषण की रोकथाम को तेज करने और उसमें कमी लाने के लिए 4-5 आंगनबाड़ी केन्द्रों के समूह में से चुने गए एक आंगनबाड़ी केन्द्र पर 9 से 20 फरवरी तक बारह दिवसीय स्नेह शिविर आयोजित किए जाने हैं। इसी क्रम में गंडाला के 5, 6, 7 और बीघाना, चांदीचाना के आंगनबाड़ी केन्द्रों का संयुक्त स्नेह शिविर सोमवार को गंडाला स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र 5 पर आयोजित किया गया, जिसमें पंद्रह कुपोषित बच्चों वजन लिया गया और उनकी माताओं को सुपोषण के प्रति जागरूक करने के अलावा पोषण आहार बनाने, हाथ धुलाने के तरीके, साफ-सफाई के बारे में प्रशिक्षण दिया। उल्टी, दस्त बुखार आदि बीमारियों की समय पर जांच कराने को कहा गया।