- Hindi News
- बहरोड़ | जनकल्याण युवा संस्था द्वारा 11वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
बहरोड़ | जनकल्याण युवा संस्था द्वारा 11वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर
बहरोड़ | जनकल्याण युवा संस्था द्वारा 11वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर कचहरी के पास सुरभि बैंक्वेट मेरिज होम में मंगलवार को सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष डाॅ . संजय यादव ने बताया कि पूर्व सांसद डाॅ . करण सिंह यादव किसान नेता स्व. राजेश पायलट के जन्म दिवस पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर कार्यक्रम मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। शिविर में बहरोड़ नीमराना तहसील क्षेत्र में 2013, 14 15 की 1 फरवरी को जन्म लेने वाली बेटियों के परिजनों को 21 सौ रुपए राशि के बैंक चेक दिए जाएंगे। शिविर में मौजूद लोगों को स्वाइन फ्लू रोधी दवा निशुल्क दी जाएगी। शिविर में संस्था के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहेंगे।
बहरोड़ में रक्तदान शिविर आज