- Hindi News
- सात ग्राम पंचायतों में लगेंगे भामाशाह शिविर
सात ग्राम पंचायतों में लगेंगे भामाशाह शिविर
मुंडावर| मुंडावरब्लाॅक में भामाशाह शिविर सोमवार से फिर शुरू हो गए हैं। कार्यवाहक विकास अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि सोमवार को सिहाली कलां ग्रामपंचायत में शिविर आयोजित किया गया। जो तीन दिन तक चलेगा। इसके बाद सोड़ावास, सोरखाकलां, सरायकलां, शीलगांव, ततारपुर उलाहेड़ी ग्राम पंचायतो में भामाशाह शिविरों का आयोजन होगा।