पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माजरीकलां | रोडवालगांव स्थित प्राचीन शिवालय में ग्रामीणों की ओर

माजरीकलां | रोडवालगांव स्थित प्राचीन शिवालय में ग्रामीणों की ओर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माजरीकलां | रोडवालगांव स्थित प्राचीन शिवालय में ग्रामीणों की ओर से शिव परिवार मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए कलश यात्रा निकाली। शिवालय में रखी मूर्ति खंडित हो जाने के चलते ग्रामीणों ने पंडित दिनेश भारद्वाज के सानिध्य में शिव परिवार की मूर्तियों की विधि-विधान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा कर मूर्ति स्थापित की। सुबह गाजे-बाजे से कलश यात्रा के साथ ग्राम फेरी निकाली गई। इस अवसर पर जेपी यादव, महेंद्र सिंह, मास्टर बलबीर सिंह, लोकराम, कृष्ण कौशिक, रामकुमार, अमरसिंह, नरेश कुमार, मास्टर कालूराम सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा