- Hindi News
- कोटकासिम | कस्बेमें सोमवार को बीसीएमओ कार्यालय के सभागार में
कोटकासिम | कस्बेमें सोमवार को बीसीएमओ कार्यालय के सभागार में
कोटकासिम | कस्बेमें सोमवार को बीसीएमओ कार्यालय के सभागार में बीसीएमओ डा. एमएल मधुकर की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बीसीएमओ ने हैंडआउट के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद बीपीएम रामशरण यादव ने स्कूल में बच्चों के गले में गोली अटकने के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को छाती के बल गोद में लिटाए, उसके सर को नीचा लटकने दे, हथेली से बच्चों की पीठ थपथपाए। इसके अलावा कार्यशाला में कई महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यशाला आयोजित