पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चरित्र निर्माण पर जोर

चरित्र निर्माण पर जोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवरदौसा संभाग के महाविद्यालयों के एनएसएस प्रभारियों की दो दिवसीय कार्यशाला सोमवार से आरआर कॉलेज में प्रारंभ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा कौशल विकास प्रकोष्ठ आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा जयपुर के सहायक निदेशक समन्यवक दीपक शर्मा ने शाश्वत जीवन मूल्यों की पुनर्स्थापना विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने सेवार्थियों के अंदर नैतिक मूल्यों को जागृत करने पर जोर दिया। डॉ. कुमकुम कपूर ने एनएसएस की कार्यप्रणाली, एनएसएस के उद्देश्य कौशल विकास आदि विषयों पर प्रकाश डाला।

अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्राचार्य दीपचंद गुप्ता ने एनएसएस प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए संभागियों से सभी सत्रों में उपस्थित रहने का आह्वान किया। एनएसएस के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। आरआर कॉलेज के उपाचार्य जीके शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि कॉमर्स कॅालेज के प्राचार्य डॉ. पीएम शर्मा एनएसएस सलाहकार समिति के संयोजक कैप्टन शशिकांत गुप्ता थे। कार्यशाला की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यशाला में मुख्य रूप से आरए खंडेलवाल, डॉ. शशिबाला,एसके भट्ट, डॉ. गंगा श्याम गुर्जर, डॉ. एससी देवरानी, नीलाभ पंडित, डॉ. अजय कुमार वर्मा, डॉ. एसके गर्ग, डॉ. आरसी शर्मा उपस्थित थे। संचालन संजय दरगन ने किया।

अलवर. संभाग स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते मुख्य अतिथि डॉ.दीपक शर्मा।