अलवर। चार माह पहले 23 अक्टूबर को अलवर जिले के बहरोड़ में दीपावली की रात को भाजपा के पार्षद त्रिलोक यादव की हत्या करवाने वाले मुख्य आरोपी अशोक यादव उर्फ ठाकरिया उसके दो सहयोगियों को जयपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को नागौर की एक लॉज से गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अशोक यादव के खिलाफ जयपुर में भी कई मामले दर्ज हैं और पार्षद हत्याकांड में अलवर पुलिस ने उस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित कर रखा था।
नागौर शहर के रेलवे स्टेशन स्थित एक लॉज में बुधवार सुबह शाम को दो बार अलग अलग समय जयपुर की पुलिस ने कार्रवाई की।
इस दौरान यहां से तीन लोगों को पकड़ा गया। गुरुवार को नागौर पुलिस ने भी इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार जयपुर कमिश्नरेट से आए वैशाली नगर थानाधिकारी खलील अहमद टीम ने लाॅज से तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
इनके खिलाफ अलवर जयपुर में कई मामले दर्ज हैं। इनमें से मुख्य आरोपी अशोक यादव उर्फ ठाकरिया बहरोड़ पालिका के भाजपा पार्षद त्रिलोक यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। जबकि उसके दो सहयोगियों सुरेश उर्फ ढांगा अमित को भी जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ईनामी आरोपी है अशोक यादव
बहरोड निवासी अशोक यादव पार्षद त्रिलोक की हत्या के बाद से फरार था। उस पर अलवर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। पार्षद हत्याकांड में अलवर पुलिस पहले से 6 आरोपियों को पकड़ चुकी है। किराए का शूटर हरियाणा निवासी सुनील भी पकड़ा जा चुका है। मगर मुख्य सरगना अभी तक हाथ नहीं रहा था।
गोली मारकर मां के हाथ में थमा गए थे पिस्तौल
बहरोड में पार्षद त्रिलोक यादव मुख्य सरगना अशोक यादव में पुराना विवाद था। अशोक प्रॉपर्टी डीलर भी है। उसने किराए के शूटर की मदद से पार्षद की हत्या कराई थी। पार्षद के सीने में पिस्टल की 6 की 6 गोलियां उतारने के बाद आरोपियों ने खाली पिस्टल पार्षद की मां के हाथ में थमा दी थी। तब से मुख्य आरोपी की पुलिस को तलाश थी। मगर ये आरोपी बचते फिर रहे थे।
नागौर से आरोपियों को पुलिस ले गई जयपुर
जयपुर पुलिस की टीम ने बहरोड़ के पार्षद की हत्या मामले को लेकर नागौर के एक लॉज से अशोक यादव, सुरेश अमित को पकड़ा था। अशोक उस मामले में मुख्य आरोपी था। इस संबंध में मेरी वैशाली नगर के एसएचओ खलील अहमद से बात हुई थी। जब्बरसिंह चौहान, कोतवाल, नागौर।