- Hindi News
- माजरा में पशुओं में रोग फैला दस मवेशियों की मौत
माजरा में पशुओं में रोग फैला दस मवेशियों की मौत
ग्रामीणों ने की चिकित्सकीय दल भेजने की मांग
मांढ़ण| ग्राममाजरा में मुहंपका एवं खुरपका रोग से एक सप्ताह के दौरान दस मवेशियों की मौत हो गई। वहीं इस बीमारी से बड़ी तादाद में मवेशी गंभीर रूप से बीमार चल रहे हैं। ग्रामीणों ने गांव में चिकित्सकीय टीम भेजने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि टीकाकरण के अभाव में मवेशियों में करीब एक सप्ताह पूर्व आए इस रोग से जहां भैंसें दम तोड़ रही हैं। वहीं बीमार मवेशियों की हालात में सुधार नहीं हो पाने से पशुपालक चिंतित हैं। ग्राम माजरा में मवेशियों की चिंताजनक हालात को देखते हुए गुरुवार को सरपंच लक्ष्मीनारायण शर्मा, उपसरपंच रामसिंह यादव, पंच शादीराम यादव सहित ग्रामीणों ने एसडीएम के नाम का ज्ञापन नीमराना तहसीलदार कपिल शर्मा को सौंपकर गांव में तत्काल चिकित्सकीय टीम भिजवाने की मांग की। इधर माजरीकलां पशु चिकित्सालय के प्रभारी डा. विजयपाल यादव का कहना है कि माजरा में मुंहपका-खुरपका रोग के चलते कुछ भैंसें बीमार चल रही हैं जिनका वह दो दिन से उपचार कर रहे हैं।