पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाकर रोग के लक्षण बताए

आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाकर रोग के लक्षण बताए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माजरीकलां | क्षेत्रमें स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए आयुर्वेद विभाग की ओर से जड़ी-बूटियों से तैयार किया गया काढ़ा निशुल्क पिलाया जा रहा है ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू के लक्षण बचाव के उपाय बताए गए। दोसोद राजकीय आयुर्वेद औषधालय प्रभारी रमेश चंद शर्मा कंपाउंडर ओमप्रकाश यादव ने सत्य भारती स्कूल, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चौपाल पर ग्रामीणों को निशुल्क काढ़ा पिलाया गया। नारेड़ा खुर्द राजकीय आयुर्वेद औषधालय प्रभारी डॉ. रामकिशोर लूनीवाल कंपाउंडर शेरसिंह यादव ने निहालपुरा सरकारी स्कूल, सत्यभारती स्कूल नारेड़ा खुर्द में ग्रामीणों को काढ़ा पिलाकर बीमारी के लक्षण बताए बचाव के उपाय बताए। इधर, बसई में राजकीय आयुर्वेद औषधालय प्रभारी डाॅ. अजीत सिंह गौतम ने ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से बनाया गया काढ़ा पिलाया रोग के लक्षण बचाव के उपाय बताए।

मुंडावर: क्षेत्रके गांव मुडिय़ा खेड़ा के आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी डाॅ. महावीर प्रसाद कंपाउंडर रोहिताश्व यादव ने गुरुवार को गांव की राजकीय उप्रावि के बच्चों सहित 278 लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव का काढ़ा पिलाया। इस मौके पर जितेंद्र यादव, सुंदरलाल, हरभजन आिद मौजूद थे।

मुंडावर. स्वाइन फ्लू की दवा पिलाते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी अन्य।