प्रधान ने किया भोजन कक्ष का उद्घाटन
बहरोड़| ग्रामसोरवा स्थित आदर्श राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में सर्वशिक्षा अभियान के अंतर्गत बने भोजन कक्ष का उद्घाटन गुरुवार को पंचायत समिति प्रधान रीना यादव ने किया। उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए प्रधान रीना यादव ने कहा सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं चला रखी है, लेकिन इन योजनाओं के सफल होने के लिए आमजन का सहयोग भी जरूरी है। इस अवसर पर प्रधान द्वारा स्कूल में रंग पेंट कराने की घोषणा की। शाला प्रबंधन द्वारा प्रधान रीना यादव, उप प्रधान गीता देवी, एमपीएस सुनीता देवी, विकास अधिकारी सुनील कुमार मंगल, एईएन अशोक कुमार, कृषि उपज मंडी सदस्य अजीत यादव, राजू सेठ, एडी बीईईओ कर्म सिंह यादव, मंजीत सिंह यादव, धर्मवीर यादव का स्वागत किया गया। कार्यक्रम से पूर्व स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम प्रस्तुत किया तथा प्रधानाध्यापक जितेंद्र यादव ने अतिथियों का आभार जताया। अध्यक्षता सरपंच अशोक यादव मंच संचालन पंडित अशोक बोहरा ने किया।