पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बदलते मौसम उपन्यास का हुआ विमोचन

बदलते मौसम उपन्यास का हुआ विमोचन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवमांढ़ण निवासी शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डा. उमाशंकर के नव प्रकाशित हिंदी उपन्यास बदलते मौसम का विमोचन पूर्व सांसद डा. करण सिंह यादव ने किया।

इस अवसर पर पूर्व सांसद ने कहा ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है ग्रामीण अंचल से निकल कर आए शिक्षाविद् साहित्यकार डा. उमा शंकर यादव के इससे पहले तीन अंग्रेजी दो हिंदी उपन्यास के अलावा दोनों भाषाओं में एक-एक काव्य संग्रह तथा हिंदी भाषा में एक लेख समूह प्रकाशित हो चुके हैं। उनका यह नया उपन्यास बदलती सामाजिक स्थितियों व्यवस्थाओं के बीच एक साहसी नारी द्वारा परिस्थितियों से संघर्ष करते हुए अपने अस्तित्व को बचाने अपनी जीवन यात्रा के साथ-साथ पारिवारिक सफलताएं अर्जित करने की एक अनूठी दास्तान है, जो नारी शक्ति को रेखांकित करती है तथा समाज को एक नई दिशा देने में सक्षम है। उन्होंने डा. उमा शंकर को रचनात्मक लेख के लिए बधाई दी।

डा. उमा शंकर बाबा खेतानाथ महिला पीजी कॉलेज के पूर्व में प्राचार्य रह चुके है।

इस अवसर पर कमांडेंट आरके यादव, बस्ती राम यादव, ओमप्रकाश यादव सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता नागरिक उपस्थित थे।