पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाशिवरात्रि मेले को लेकर हुई बैठक

महाशिवरात्रि मेले को लेकर हुई बैठक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माजरीकलां | माजरीखुर्दगांव स्थित बाबा दत्त गिरी आश्रम पर महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित मेले को लेकर गुरुवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। आश्रम के महंत ओमदास ने बताया कि 17 फरवरी को महाशिवरात्रि मेला आयोजन को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की। इसमें मेले के अवसर पर नेशनल कबड्डी वॉलीबॉल शूटिंग प्रतियोगिता 16 फरवरी से शुरू करने और अमित चौधरी, छमिया तिवारी की पार्टी मेले के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने का निर्णय लिया। बैठक में अरविंद बोहरा, जगराम ठेकेदार, राव तुलाराम, सतीश नंबरदार, मंजीत यादव, प्रदीप कुमार, विजय यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।