ग्राम सभा में उठा बस स्टैंड का मुद्दा
कोटकासिम. ग्राम सभा की प्रथम बैठक में मौजूद ग्रामीण नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्य।
कोटकासिम | कस्बेमें गुरुवार को मस्जिद चौक में नवनिर्वाचित ग्राम सभा की प्रथम बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की अध्यक्षता कस्बे के नवनिर्वाचित सरपंच महावीर आचार्य ने की। बैठक में ग्रामीणों एवं निर्वाचित पंचों ने सरपंच को कस्बे कि समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णय लिए गए, जिनमें कस्बे के मुख्य बस स्टैंड का निर्माण सौंदर्यीकरण, लाडपुर रोड के पुलिया पर बस शेल्टर का निर्माण, चौकी वाले पुल नाले के पानी की निकासी हेतु अधूरे नाले का चौकी नाले तक नाला निर्माण, सार्वजनिक पार्क की स्थापना, रेवाड़ी रोड पर महाराजा सूरजमल प्रवेश निर्माण कार्य सहित अनेक प्रस्ताव लिए गए। बैठक में ग्राम पंचायत सचिव सुभाष वर्मा, कोटकासिम से नव निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य रवि सैनी, राजू सैनी पंच, बले सैनी, सरदार अनुपसिंह , ओमप्रकाश खाती, प्रेम सरदार, रतनलाल सैनी, सुंदर, ओम जाट, पूरण सिंह चौधरी, रामकिशोर चौधरी, सुभाष चंद गुप्ता, राकेश गुप्ता, लालाराम सैनी, सतीश कुमार सहित ग्राम पंचायत के सदस्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।