पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोटकासिम | कस्बेकी राजकीय आदर्श जैन बालिका विद्यालय में गुरुवार

कोटकासिम | कस्बेकी राजकीय आदर्श जैन बालिका विद्यालय में गुरुवार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटकासिम | कस्बेकी राजकीय आदर्श जैन बालिका विद्यालय में गुरुवार सुबह दो मंजिला स्कूल भवन की छत से गिरकर एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। सुबह करीब 9:45 बजे विद्यालय की छात्राएं स्कूल की छत पर खेल रहे थे। अचानक कक्षा 4 की छात्रा काजल (9) पुत्री कालीचरण सैनी निवासी कोटकासिम छत से नीचे गिर गई। करीब 30 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने पर छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को ग्रामीणों ने कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर गए। वहां मौजूद चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। बालिका का जयपुर में उपचार चल रहा है। सूचना पर बीईईओ रामसिंह यादव एवं नायब तहसीलदार रामकिशन यादव मौके पर पहुंचे एवं हादसे की जानकारी ली।

स्कूल की दूसरी मंजिल से गिरी छात्रा