पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहरोड़| गांवोंमें युवा शिक्षित सरकार का असर दिखने लगा है।

बहरोड़| गांवोंमें युवा शिक्षित सरकार का असर दिखने लगा है।

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहरोड़| गांवोंमें युवा शिक्षित सरकार का असर दिखने लगा है। मामला जखराना ग्राम पंचायत का है। यहां सरपंच पंचों ने गांव की जमीन पर अतिक्रमण करने वाले अपने ही परिजनों को नोटिस थमा दिए। इनमें उनके पिता से लेकर सगे रिश्तेदार तक शामिल हैं। ऐसे 38 लोगों को नोटिस जारी सात दिन में अतिक्रमण नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। यही नहीं सरपंच पंच तहसीलदार से भी मिले और कार्रवाई के लिए सहयोग मांगा। पहले तो ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के इस निर्णय पर विश्वास नहीं हुआ, लेकिन नोटिस जारी हुए सब पंचायत के काम की सराहना कर रहे हैं। जखराना में गुरुवार को ग्राम पंचायत की पाक्षिक बैठक हुई। इसमें गांव के विकास की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पंचों ने कहा कि गांव की सबसे बड़ी समस्या आम रास्ते पर अतिक्रमण है। इस पर सबकी सहमति से ऐसे 38 लोगों को नोटिस जारी किए गए। बाद में सभी ने तहसीलदार से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

सरपंचों ने परिजनों को दिए नोटिस