- Hindi News
- स्थानीय वाहनों से टोल वसूली के विरोध में प्रदर्शन और जाम
स्थानीय वाहनों से टोल वसूली के विरोध में प्रदर्शन और जाम
छूट नहीं मिली तो करेंगे आंदोलन
टोलनाका बर्डोद पर स्थानीय वाहनों से टोल वसूली के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। इससे दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। बर्डोद टोल नाके का सोमवार से नए ठेकेदार ने कार्य संभाला है। टोल कर्मचारियों ने बर्डोद, बहरोड तथा आस पास के गांवों के वाहनों से टोल वसूलना शुरू कर दिया। टोल वसूली के विरोध में बहरोड़ ट्रक यूनियन के अध्यक्ष पिंकी यादव के नेतृत्व में ट्रक यूनियन के सदस्यों, वाहन चालकों मोटर मालिकों ने टोल नाका पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। टोल नाके पर जाम की सूचना पर बहरोड़ पुलिस मय जाप्ते के पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत से समस्या सुलझाने की बात कहकर जाम खुलवाया। पुलिस के पहुंचने से पूर्व भी टोल कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच कहा सुनी भी हुई। वहीं प्रदर्शनकारियों ने बताया कि स्थानीय वाहनों से टोल वसूली बंद नहीं होगी तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
बहरोड़. बर्ड़ोद टोल पर जमा यूनियन के लोग वाहन चालक।