नालियों की सफाई
बहरोड़ ग्रामीण. स्वच्छभारत अभियान के तहत मंगलवार को गांव बिरोजावास में नालियों की सफाई कर पानी निकालने की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों ने भविष्य में ग्राम को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। सफाई अभियान में जयदरथ मास्टर, सोहनलाल, सुरेंद्र सिंह, जयपाल, रामसिंह, राहुल, अशोक, भीमसिंह, लखन, राकेश, संदीप, लालदास, कपिल, अजय, सतीश, विजयपाल आदि उपस्थित थे।