अवैध खनन के खिलाफ आज से चलेगा अभियान
अलवर| जिलेमें गुरुवार से अवैध खनन के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा। डीएम एमपी स्वामी ने बुधवार को विभागाधिकारियों की बैठक लेकर अवैध खनन पर दस दिन का समय दिया है। उन्होंने इस दौरान अंकुश नहीं लगने पर अफसरों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के स्थानों पर खनिज, वन, परिवहन एवं पुलिस विभाग संयुक्त कार्रवाई करेंगे। बिना एनओसी वाले क्रेशर को सीज करने के निर्देश दिए। क्षमता के अनुरूप वैध लीज नहीं होने वाले क्रेशरों के विरुद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि क्रेशरों पर लाया गया माल स्वीकृत लीज का है या नहीं इसकी जांच एफएसएल से करवाए। स्वीकृत लीज का माल नहीं होने पर सीज करें। डीएम ने कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराने के लिए भी कहा है। उन्होंने जिले में चल रहे वैध खानों पर तय मापदंड से अधिक खनन पाए जाने पर पेनल्टी लगाई जाएं।