- Hindi News
- अवैध शराब बनाने की दो भट्टियां उपकरण जब्त
अवैध शराब बनाने की दो भट्टियां उपकरण जब्त
मुंडावर| पुलिसने बीट सिपाही मुकटसिंह की सूचना पर गांव चिरूनी की नदी में अवैध शराब बनाने के ठिकाने पर छापा मारा जहां पुलिस को देख आरोपी कृष्ण कुमार मीणा मौके से फरार हो गया। मुंडावर पुलिस थाने के एएसआई कमरुदीन ने मौके पर मिली दो शराब की भट्टियां एक कैन मे रखी 15 लीटर अवैध हथकड़ शराब शराब बनाने के उपकरणों को जब्त कर लिया। वहीं दो ड्रमों में भरी करीब 200 लीटर वाश को मौके पर ही नष्ट कर दिया।