आग लगने से 350 मण कड़बी जली
मुंडावर| ग्राममउ में मंगलवार देर मउ गांव के एक खेत में अज्ञात कारणों से आग लगने से वहां रखी कड़बी जलकर राख हो गई। इससे आसपास खड़ी सरसों की फसल को भी नुकसान हुआ है। हल्का पटवारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि मउ गांव निवासी मामचंद चक्की वाले के पीपली रोड पर स्थित खेत में पड़ी करीब 350 मण कड़बी में मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई, जिससे कड़बी जलकर राख हो गई।