- Hindi News
- अवैध शराब बेचने के मामले में महिला गिरफ्तार
अवैध शराब बेचने के मामले में महिला गिरफ्तार
थानापुलिस ने गांव तिनकीरूड़ी निवासी सोमा देवी कंजर को अवैध शराब बनाकर बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है। एएसआई कमरुदीन ने बताया कि सोमा देवी पिछले 10 दिन से अवैध शराब बनाकर बेचने के मामले में फरार चल रही थी। पुलिस ने गांव तिनकीरूड़ी मे 10 दिन पहले अवैध शराब बनाने के ठिकाने पर छापा मारा था। जहां से 5 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई थी, वहीं 20 लीटर वाश को नष्ट कराया गया था। छापा मार कार्यवाही के दौरान सोमा देवी फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।