किशोरियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया
कोटकासिम. थाने में किशोरियों को जानकारी देते अधिकारी।
कोटकासिम | कस्बेमें बुधवार को किशोरी दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में ब्लाक कोटकासिम में किशोरी शक्ति योजनांतर्गत किशोरियों को शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। शैक्षणिक भ्रमण में कोटकासिम क्षेत्र की किशोरी बालिकाओं को पुलिस थाना, पंचायत समिति एवं उपखंड कार्यालय का भ्रमण कराया गया। उक्त कार्यालय की कार्यप्रणाली एवं योजनाओं के बारे में कार्यालयों में मौजूद अधिकारियों द्वारा किशोरियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। किशोरी दिवस के अंतर्गत किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी बीसीएमओ कार्यालय से पधारे बीपीएम रामशरण यादव एवं आयुष निशा गुप्ता द्वारा जानकारी दी गई। किशोरी मेले के आयोजन में मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी महेश चंद गुप्ता, महिला पर्यवेक्षक शंकुतला वर्मा, सुनीता यादव, इंद्र श्रीवास्तव सहित साथिन भी मौजूद थी।