रंगारंग कार्यक्रम ने मोहा मन
बहरोड़ | कस्बेके कुंड रोड स्थित नारायणी देवी महिला महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह के मुख्य अतिथि इंडिया न्यूज के चीफ एडीटर श्रीपाल शक्तावत ने कन्या भ्रूण हत्या रोकने का आह्वान करते हुए बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया। इस दौरान डीएसपी डॉ. तेजपाल सिंह, थानाधिकारी वीरेंद्रपाल सिंह, एनआईए अध्यक्ष केके शर्मा, कॉलेज प्राचार्य डाॅ . नीलम यादव, ओमप्रकाश यादव, मनोज यादव, मुकेश यादव, डाॅ . जयकरण यादव, जिला पार्षद देशराज खरेरा सहित स्टाफ मौजूद था।