पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्तराखंड पुलिस ने जानी लीला की कहानी

उत्तराखंड पुलिस ने जानी लीला की कहानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्तराखंडत्रासदी में गुम हुई लीला 18 माह बाद कहां और कैसे मिली, यह जानने के लिए बुधवार को उत्तराखंड के गुप्त काशी थाना पुलिस भीमकपुरा पहुंची। पुलिस ने गांव के लोगों से लीला के संबंध में पूछताछ की। बाद में परिजनों के भी बयान लिए। साथ ही पुराने फोटो से लीला की पहचान की।

थाना गुप्त काशी के एएसआई जगतसिंह कांस्टेबल वीरेंद्र ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे थानागाजी पुलिस से मिले और लीला के बारे में जानकारी करने के बाद भीकमपुरा पहुंचे। यहां उन्होंने लीला के पति विजेंद्र के बयान लिए। इस दौरान विजेंद्र से वह स्थान भी जाना, जहां लीला मिली। साथ ही गांगोली गांव में लीला के होने की जानकारी कैसे और किससे मिली, इस बारे में भी पूछताछ की। साथ ही लीला की तलाश के लिए की गई कवायद के बारे में जाना। विजेंद्र ने उत्तराखंड पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट के कागजात दिए लीला के पुराने फोटो भी दिखाए। इस दौरान पूर्व सरपंच ज्ञानचंद गुप्ता, वर्तमान सरपंच पुष्पा गुप्ता के भी बयान लिए गए। एएसआई जगतसिंह ने बताया कि लीला के मिलने की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह रिपोर्ट उत्तराखंड सरकार को दी जानी है।

मां को देख लीला के छलके आंसू

लीलाअभी सामान्य नहीं हो सकी है। वह कुछ बोलती नहीं। बुधवार को उसकी मां लक्ष्मी उससे मिलने पहुंची। लक्ष्मी जयपुर के दातली क्षेत्र में रहती है। मां को देख लीला के आंसू झलक गए। मां ने अपनी बेटी को गले लगा लिया।

थानागाजी. जांच करने पहुंची उत्तराखंड पुलिस के साथ लीला।