पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली का आवेदन छोटे भाई के नाम, फोटो खुद की

बिजली का आवेदन छोटे भाई के नाम, फोटो खुद की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटेभाई के नाम से किए गए आवेदन पर अपना फोटो लगाकर बिजली कनेक्शन लेने वाले गांव बासनी निवासी चांद सिंह पुत्र प्रभातीलाल गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस संबंध में चांदसिंह के भाई ने ही मामला दर्ज कराया था। एएसआई कमरूदीन ने बताया कि चांद सिंह ने अपने छोटे भाई जगतसिंह के नाम से खुद की फोटो लगाकर भूतपूर्व सैनिक कोटे से 4 मार्च 2010 को बिजली कनेक्शन लिया था। दोनों भाइयों में आपसी विवाद हो जाने के बाद छोटे भाई जगतसिंह ने मुंडावर पुलिस थाने में 3 जुलाई 2013 को चांद सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी कर उसके नाम से फर्जी बिजली कनेक्शन लेने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने चांद सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया। जहां उसे जेल भेज दिया गया।

छोटेभाई के नाम से सेना में कर चुका नौकरी

पुलिसके अनुसार चांद सिंह अपने छोटे भाई जगतसिंह के नाम से सेना में भर्ती होकर नौकरी कर चुका है और वर्ष 1996 में सेवा निवृत होकर भूतपूर्व सैनिक कोटे का फायदा उठा रहा है तथा आर्मी से पेंशन भी ले रहा है। चांद सिंह सेना में भर्ती हुआ था तब वह आठवीं पास नहीं था। उसका छोटा भाई जगतसिंह आठवीं पास था। परिवार के लोगों की रजामंदी होने के कारण वह छोटे भाई जगतसिंह के आठवीं पास के दस्तावेजों से सेना मे भर्ती हो गया था। नौकरी करने के बाद वह सेवानिवृत होकर भी 19 साल पहले चुका है। पूरी फर्ज कारी पर परदा डला रहा लेकिन भाइयों के आपसी मनमुटाव के चलते मामले ने तुल पकड़ा और चांद सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जो अब फिलहाल जेल जा चुका है।