- Hindi News
- कुएं में शव की सूचना पर 4 थानों की पुलिस पहुंची, मिला भेड़ का बच्चा
कुएं में शव की सूचना पर 4 थानों की पुलिस पहुंची, मिला भेड़ का बच्चा
लक्ष्मणगढ़ | चारथानों की पुलिस के सामने खोदा पहाड़ निकली चुहिया की कहावत उस समय चरितार्थ हुई, जब कुएं में युवक के शव की जगह मृत भेड़ का बच्चा निकला। हुआ यूं कि लक्ष्मणगढ़ के गांव इरनिया के लोगों ने बुधवार को पुलिस को सूचना दी कि गांव के सूखे कुएं में किसी युवक का शव पड़ा है जिसमें बदबू रही है। इस पर लक्ष्मणगढ़, कठूमर, गोविंदगढ़ एवं भरतपुर जिले के नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मशक्कत के बाद कुएं से जो शव निकला वह भेड़ के बच्चे का था।