पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात्रि चौपाल में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत

रात्रि चौपाल में डॉक्टर के खिलाफ शिकायत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. रात्रि चौपाल में सुनवाई करते जिला कलेक्टर।

अलवर| जिलाकलेक्टर ने बुधवार रात गाविंदगढ़ में रात्रि चौपाल कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने स्वाइन फ्लू पर विशेष सतर्कता बरतने और डोर टू डोर सर्वे के कार्य को तीन दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। एक डॉक्टर के खिलाफ शिकायत मिलने पर जांच के आदेश दिए।

जिला कलेक्टर एमपी स्वामी ने बताया कि ग्रामीणों ने डाॅ. एमआर चौधरी द्वारा बाहर की दवाएं लिखने और निजी प्रेक्टिस करने की शिकायत की। इस पर सीएमएचओ को जांच के आदेश दिए गए। ग्रामीणों ने स्त्री रोग विशेषज्ञ लगाने का मुददा भी उठाया। डिस्काॅम के एईएन रणवीर सिंह के खिलाफ निजी ठेकेदारों से काम करवाने की शिकायत मिलने पर उन्हें मौके पर ही कार्यप्रणाली में सुधार की हिदायत दी गई। शिव कॉलोनी में 20 साल से पानी की समस्या दूर नहीं होने पर लोगों ने रोष जताया। इस पर कलेक्टर ने जलदाय विभाग को यह सर्वे करने तथा जरूरी होने पर लाइन बदलने के निर्देश दिए। चौपाल में महाविद्यालय को स्नातक से स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत करने स्टाफ बढ़ाने की मांग भी उठी। रात्रि चौपाल में जिला परिषद सीईओ राजेंद्र सिंह राठौड़, डीएओ ललित जैन सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।