- Hindi News
- विवाहिता से सामूहिक ज्यादती का मामला दर्ज
विवाहिता से सामूहिक ज्यादती का मामला दर्ज
भीकमपुरानिवासी महिला ने पुलिस में दो जनों के खिलाफ पुलिस में ज्यादती का मामला दर्ज कराया है। थानागाजी थाना पुलिस के अनुसार महिला ने रिपाेर्ट में बताया कि वह आठ फरवरी की शाम छह बजे खेतों से हरी सब्जी लेकर अपने घर लौट रही थी। रास्ते में हार का गुवाड़ा निवासी सियाराम उसका साथी मुखराम ने बीच रास्ते में बाइक आड़ी लगाकर उसे रोक लिया और चाकू दिखा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
युवतीसे ज्यादती का प्रयास:
कठूमर|लाठकीके तीन युवकों ने गांव की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और पीड़िता के परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने मामला दर्ज कराया कि उसकी लड़की शेखपुरा के कच्चे रास्ते से जा रही थी कि गांव के संतराम और उसके दो साथी उसे जबरन खेत में ले गए और ज्यादती का प्रयास किया। आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।