पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिंग परीक्षण की शिकायत अब 104 नंबर पर संभव

लिंग परीक्षण की शिकायत अब 104 नंबर पर संभव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग गिरते लिंगानुपात को लेकर गंभीर हो गया है। यदि कोई सोनोग्राफी सेंटर लिंग परीक्षण करता है तो उसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 104 पर की जा सकेगी। इसमें कन्या भ्रूण हत्या की शिकायत भी की जा सकेगी। सीएमएचओ डॉ. आर के मीणा ने बताया कि 104 नंबर पर दर्ज शिकायत का सत्यापन करने के बाद पीसी पीएनडीटी सेल की टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। इसके लिए लोगों में जागरूकता की जरूरत है, जिससे बेटी को बचाया जा सके।

कुपोषणकी जानकारी भी

104नंबर पर डायल करने के बाद लोग कुपोषित बच्चों की जानकारी भी ले सकेंगे। यहां मौजूद डॉक्टर से बच्चों को इलाज के लिए कुपोषण उपचार केन्द्र, दवा सहित उसके शारीरिक विकास के लिए सलाह मिलेगी। वहीं उपचार केन्द्रों पर असुविधा एवं इलाज में रही परेशानियों की भी शिकायत की जा सकेगी। इस पर दर्ज शिकायत की सूचना तुरंत चिकित्सा विभाग के स्थानीय अधिकारियों को मिलेगी, जो मौके पर पहुंचकर समस्या का निराकरण करेंगे।