बुखार से दो की मौत
शनिवारको चिकित्सा विभाग ने गांवों में पहुंच कर दवा का छिड़काव कराया बीसीएमओ डॉ. डी के गुप्ता ने बताया कि गत दिनों डेंगू की सूचना पर कोटकासिम कस्बे सहित अन्य गांवों में जाकर जांच की। गुप्ता ने बताया कि घबराने की बात नहीं है। हमारे पास दवाइयों का स्टाक है तथा सभी एएनएम को सतर्क रहने के लिए कहां है। वहीं आज सरपंच पली महावीर आचार्य ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सीएचसी में डाॅक्टर लगाने की मांग की है।
दस सैंपल लिए
सीएचसीसे रोगियों के दस सेंपल लिए गए हैं। जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. जालम सिंह राठौड़ ने बताया कि हरियाणा में चिन्हित कोटकासिम के दो डेंगू रोगियों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं सीएचसी में आए रोगियों के आठ सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए जयपुर भेजा जाएगा। जांच के बाद ही क्षेत्र में रोग का पता लग सकेगा। क्षेत्र में टीम रोगियों पर नजर रखे हुए हैं।
कोटकासिम. बुखार से दो जनों की मौत के बाद अस्पताल में प्रदर्शन करते लोग।
भास्कर न्यूज. कोटकािसम
कस्बे में शनिवार को बुखार से दो जनों की मौत हो गई। इससे चिकित्सा विभाग सकते में गया है। सीएचसी में डॉक्टर की कमी सहित कई अव्यवस्थाओं को लेकर कस्बेवासियों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जानकारी के अनुसार कस्बे में रोशन (50) पुत्र कहालु को पिछले 4 दिन से बुखार था, जिसकी शनिवार सुबह मौत हो गई। वही बंशी (70) पुत्र धूमी पिछले 7 दिन से बुखार से पीड़ित था। परिजनों ने बताया कि राजकीय अस्पताल में उपचार कराया गया, लेकिन शुक्रवार शाम को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे नारनौल ले गए, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई।
बुखार से दो की मौत की घटना के बाद कस्बेवासियों ने सीएचसी में डॉक्टर की कमी सहित अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदर्शन किया और चिकित्सा मंत्री के नाम एसडीएम बलवंत सिंह को ज्ञापन सौंपा। कस्बेवासियों का कहना था कि क्षेत्र में डेंगू और मलेरिया का रोग फैल रहा है, लेकिन चिकित्सा के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। रोजाना मौसमी बीमारी के रोगी बढ़ रहे हैं, लेकिन इलाज के लिए मात्र एक डॉक्टर कार्यरत है। यहां डेंगू की जांच सुविधा भी नहीं है, जिससे लोगों को जांच के लिए हरियाणा जाना पड़ता है। शेष|14पर
डेंगूके केस मिलने के बावजूद चिकित्सा विभाग ने पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। कस्बेवासियों ने सीएचसी में रि