पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच बाल अपचारी फरार

पांच बाल अपचारी फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर. हसनखां मेवात नगर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से बीती रात पांच बालअपचारी बाथरूम की दीवार तोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में बाल संप्रेक्षण गृह प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि पांच बाल अपचारी बाथरूम की दीवार तोड़कर फरार हो गए। फरार हुए बाल अपचारियों ने चारपाई के पाये और मटका स्टैंड से दीवार तोड़ी। शिवाजी पार्क थानाप्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि इस संबंध में संप्रेक्षण गृह प्रबंधन की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाल अपचारियों की तलाश की जा रही है।

6माह में दस फरार : हसनखां मेवात नगर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से छह माह में अब तक दस बाल अपचारी फरार हुए हैं। 6 मार्च को पांच अपचारियों ने भागने का असफल प्रयास किया था, जिनको समय रहते पकड़ लिया गया। इसके बाद एक अप्रैल को दो बाल अपचारी फरार हो गए। इसके बाद 6 अप्रैल को दो अन्य बालअपचारी गार्ड पर हमला करके चाभी और मोबाइल छीनकर फरार हो गए। जुलाई माह में भी एक बाल अपचारी गार्ड का चकमा देकर फरार को गया।